Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Dismissed sanitation workers staged a sit-in at the Phagwara Municipal Corporation office demanding reinstatement.
{"_id":"69aaa388afe40deea601f948","slug":"video-dismissed-sanitation-workers-staged-a-sit-in-at-the-phagwara-municipal-corporation-office-demanding-reinstatement-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा नगर निगम कार्यालय में बर्खास्त सफाई कर्मचारी ने नौकरी बहाली को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा नगर निगम कार्यालय में बर्खास्त सफाई कर्मचारी ने नौकरी बहाली को लेकर दिया धरना
फगवाड़ा नगर निगम द्वारा नौकरी से बर्खास्त किए गए आऊटसोर्स सफाई सेवक गोबिंद घई ने आज फगवाड़ा नगर निगम के दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया है। उसने बताया कि 12 नवंबर 2025 को सिविल अस्पताल से लावारिस लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए उसकी ड्यूटी लगी थी और बाकायदा लिखती रूप में सारी कार्रवाई हुई थी। शव को कचरा ढोने वाले वाहन में ले जाने की खबर मीडिया में आने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने अपना पल्ला झाड़ लिया और उसे बली का बकरा बना दिया तथा नौकरी से निकाल दिया। उसने बताया कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमिशन ने 27 जनवरी 2026 को नगर निगम के अधिकारियों को उसे नौकरी पर बहाल करने के आदेश दिए लेकिन फगवाड़ा नगर निगम के अधिकारी उसे नौकरी पर बहाल नहीं कर रहे हैं। उसने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।