{"_id":"6a92df9e3e59b38724002017","slug":"video-two-members-elected-to-the-ludhiana-municipal-corporations-fcc-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना नगर निगम की एफएंडसीसी में दो सदस्य चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना नगर निगम की एफएंडसीसी में दो सदस्य चुने गए
नगर निगम की महत्वपूर्ण फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो सदस्यों का चुनाव शनिवार को गुरु नानक देव भवन में गुप्त मतदान के जरिए संपन्न हुआ। चुनाव के बाद मेयर इंदरजीत कौर और विजेता सदस्यों ने मीडिया को जानकारी दी।चुनाव में आम आदमी पार्टी के पार्षद युवराज सिंह सिद्धू और कांग्रेस के पार्षद गौरव भट्टी विजयी रहे। युवराज सिद्धू को 37 फर्स्ट-प्रेफरेंस वोट मिले, जबकि गौरव भट्टी ने दूसरी सीट हासिल की। आम आदमी पार्टी के दूसरे उम्मीदवार अमन बग्गा हार गए।इससे पहले जून में मेयर इंदरजीत कौर ने अमन बग्गा (विधायक मदन लाल बग्गा के बेटे) और युवराज सिद्धू (विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के बेटे) को सीधे मनोनीत किया था। कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी की हाईकोर्ट में चुनौती के बाद यह नियुक्ति रद्द हो गई थी और कोर्ट ने चुनाव कराने का आदेश दिया था।एफएंडसीसी में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, नगर निगम कमिश्नर और दो चुने हुए पार्षद सदस्य होते हैं। यह कमेटी निगम के वित्तीय फैसलों और ठेकों में अहम भूमिका निभाती है। चुनाव के बाद मेयर इंदरजीत कौर ने प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों और नियमों का पूरा पालन किया गया। विजेता सदस्यों ने भी शहर के विकास के लिए कमेटी में योगदान देने का संकल्प जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।