फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The scourge of drugs in Punjab: Pregnant wife murdered, demands for dowry and Chitta

पंजाब में नशे का कहर: गर्भवती पत्नी की हत्या, दहेज और चिट्टे की मांग

Wed, 09 Sep 2026 12:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 09 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The scourge of drugs in Punjab: Pregnant wife murdered, demands for dowry and Chitta
गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। पंजाब में चिट्टे के नशे ने एक परिवार को तबाह कर दिया है। लुधियाना जिले के बुर्ज लिट्टां गांव में पति ने चार महीने की गर्भवती पत्नी हरप्रीत कौर (23) की हत्या कर दी। यह घटना उनकी शादी की पहली सालगिरह से 18 दिन पहले हुई।
परिजनों के अनुसार हरप्रीत के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई। थाना सुधार पुलिस ने हरप्रीत के चाचा दर्शन सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। पति जसप्रीत सिंह जस्सा, ससुर जगदीप सिंह और दादा ससुर नगिंदर सिंह आरोपी हैं। उन पर दहेज उत्पीड़न, हत्या, सबूत मिटाने और सांझा मंशा से अपराध की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने जसप्रीत और नगिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जगदीप सिंह अभी फरार है। हरप्रीत अपने पति की चिट्टे की लत और दहेज की मांग से परेशान थी। इसी वजह से वह अपने मायके चली गई थी लेकिन रविवार को जसप्रीत उसे समझाकर वापस बुर्ज लिट्टां ले आया।
विज्ञापन

हत्या और सबूत मिटाने का प्रयास
दर्शन सिंह के अनुसार हरप्रीत के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके पांव की उंगलियां और पूरा शरीर जमीन पर घसीटने से छलनी हो गया था। आरोपियों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की। घबराकर वे शव को वापस घर ले आए और हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार ने सोमवार रात की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे का व्यापक संकट
यह घटना पंजाब में नशे के गंभीर सामाजिक संकट को दर्शाती है। जिला लुधियाना ग्रामीण के एसएसपी डॉ अंकुर गुप्ता ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। पुलिस फरार आरोपी जगदीप सिंह की तलाश कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed