Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Glass enclosure of Ambedkar statue in Ludhiana broken for the third time; Valmiki community and BSP express outrage
{"_id":"6ae43cb740dbbb60da063e4e","slug":"video-glass-enclosure-of-ambedkar-statue-in-ludhiana-broken-for-the-third-time-valmiki-community-and-bsp-express-outrage-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा का शीशा तीसरी बार टूटा, वाल्मीकि समाज और बसपा में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा का शीशा तीसरी बार टूटा, वाल्मीकि समाज और बसपा में रोष
लुधियाना के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जालंधर बाईपास स्थित मुख्य चौक पर स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के बाहर लगा शीशा एक बार फिर चकनाचूर हो गया।
किसी अज्ञात असामाजिक तत्व द्वारा पत्थर मारकर शीशा तोड़े जाने की आशंका जताई जा रही है। लगातार तीसरी बार घटी इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है, जिसे देखते हुए जालंधर बाईपास चौक और आसपास के इलाके को भारी पुलिस बल के साथ पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने मौके पर जुटना शुरू कर दिया। इस घटना की जानकारी एडवोकेट नरेंद्र आद्या ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर सार्वजनिक की, जिसके बाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
सीसीटीवी लगने के बावजूद सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल
घटना की सूचना मिलते ही सलेम टाबरी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गौर करने वाली बात यह है कि इस चौक पर पहले भी विवादित घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते दिनों प्रतिमा पर माला डालने की घटना को लेकर काफी बवाल हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने चौक पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए थे। हालांकि, कैमरे लगे होने के बावजूद तीसरी बार हुई इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: चौधरी यशपाल
मौके पर पहुंचे चौधरी यशपाल ने घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि यह माहौल बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश है। प्रशासन को तुरंत और निष्पक्ष जांच कर यह साफ करना चाहिए कि शीशा कैसे टूटा। यदि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर ऐसा किया है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
फिलहाल सलेम टाबरी पुलिस घटनास्थल के आसपास और चौक पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि शीशा किसी की शरारत से टूटा है या फिर यह कोई हादसा था। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।