{"_id":"6ae4d2678197e5034500e1f1","slug":"gangster-rohit-godara-demanded-an-extortion-sum-of-rs-5-crore-from-a-businessman-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118744-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कारोबारी से गैंगस्टर रोहित गोदारा ने मांगी 5 करोड़ रुपये की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कारोबारी से गैंगस्टर रोहित गोदारा ने मांगी 5 करोड़ रुपये की रंगदारी
Fri, 30 Oct 2026 10:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
परिवार में भारी दहशत, सुरक्षा की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। एक प्रमुख कारोबारी वरुण बग्गा से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कुख्यात अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर उन्हें विदेशी वॉट्सएप नंबर से धमकी मिली है। रकम न देने पर कारोबारी और उनके परिवार को जान से मारने की सीधी धमकी दी गई है।
बाड़ेवाल रोड निवासी वरुण बग्गा ने थाना सराभा नगर पुलिस को शिकायत दी है। उन्हें 15 अक्तूबर 2026 को पुर्तगाल के कंट्री कोड वाले नंबर से पहली कॉल आई थी। 23 अक्तूबर की शाम उसी नंबर से दोबारा कॉल आई, जिसे उन्होंने उठाया। कॉलर ने खुद को रोहित गोदारा बताया और 5 करोड़ रुपये की मांग की। धमकी मिलने के बाद वरुण बग्गा और उनका परिवार गहरे खौफ में है। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचित कर लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। कारोबारी ने परिवार के लिए 24 घंटे सुरक्षा की मांग की है। कमिश्नरेट पुलिस ने अज्ञात/रोहित गोदारा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रोहित गोदारा का आपराधिक इतिहास
धमकी देने वाले रोहित गोदारा को लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट का मुख्य विदेशी हैंडलर माना जाता है। वह राजस्थान के बीकानेर जिले के कपूरीसर गांव का मूल निवासी है। उस पर हत्या, जानलेवा हमले और रंगदारी के 32 से अधिक मामले दर्ज हैं। गोदारा का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, गैंगस्टर राजू ठेहट और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में भी सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच और सुरक्षा
गोदारा 13 जून 2022 को दिल्ली से फरार होकर फर्जी पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी लोकेशन कनाडा और अजरबैजान में ट्रेस की है। पुलिस की विशेष टीमें और साइबर क्राइम सेल विदेशी वर्चुअल नंबर को ट्रेस कर रही हैं। जांच का मुख्य बिंदु यह पता लगाना है कि कॉल गोदारा ने की या किसी स्थानीय आपराधिक तत्व ने। पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।