Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Woman gives birth outside Krishna Lab at Jalandhar Civil Hospital; Medical Superintendent says it all happened suddenly.
{"_id":"6ab548b1f17af9431d027f79","slug":"video-woman-gives-birth-outside-krishna-lab-at-jalandhar-civil-hospital-medical-superintendent-says-it-all-happened-suddenly-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मेडिकल सुपरिटेंडेंट बोली- सबकुछ अचानक हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मेडिकल सुपरिटेंडेंट बोली- सबकुछ अचानक हो गया
सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने के मामले में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नमिता घई का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि महिला की यह पांचवीं डिलीवरी थी और गोराया से अस्पताल पहुंचने के दौरान उसे अचानक लेबर पेन शुरू हो गई। मेडिकल सुपरिटेंडेंट के अनुसार, महिला सुशीला पत्नी कुमार, निवासी गोराया उस समय कृष्णा लैब के बाहर मौजूद थी। इसी दौरान डॉक्टर राउंड के लिए जा रहे थे और उन्होंने महिला को लेबर पेन में देखा। डॉक्टर ने तुरंत स्टाफ को सूचित कर स्ट्रेचर मंगवाया, लेकिन स्ट्रेचर पहुंचने से पहले ही महिला ने लैब के बाहर बच्चे को जन्म दे दिया। डॉक्टर ने नवजात को रिसीव किया और महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉ. नमिता घई ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों की हालत स्थिर है। घटना के समय महिला के साथ उसके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। स्ट्रेचर पर चादर न होने को लेकर उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति अचानक बनी और जल्दबाजी में स्ट्रेचर लाकर महिला को उपचार के लिए ले जाया गया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की कि लेबर पेन या किसी भी गंभीर स्थिति में तुरंत अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ को सूचित करें। उन्होंने मौके पर मदद करने की बजाय वीडियो बनाने वालों से भी अपील की कि ऐसी स्थिति में रिकॉर्डिंग करने के बजाय तुरंत मेडिकल स्टाफ को जानकारी दें, क्योंकि मां और बच्चे की जान बचाना सबसे महत्वपूर्ण है। घटना आज सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और स्टाफ मौके पर पहुंचा तथा महिला और नवजात को उपचार के लिए गायनी वार्ड में ले जाया गया। राहत की बात है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।