{"_id":"6a8edc429c19ed5db20053ad","slug":"video-there-was-a-stir-after-a-burnt-body-was-found-on-the-roadside-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: सड़क किनारे जला हुआ शव मिलने से हड़कंप, घटनास्थल पर मिली पेट्रोल की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: सड़क किनारे जला हुआ शव मिलने से हड़कंप, घटनास्थल पर मिली पेट्रोल की बोतल
जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास मछली मार्केट के पीछे एक खाली प्लॉट में व्यक्ति का पूरी तरह जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। पास ही पेट्रोल की बोतल मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8, थाना डिवीजन नंबर 1 और थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। थाना डिवीजन नंबर 8 के प्रभारी साहिल चौधरी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे खाली प्लॉट में जला शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।