{"_id":"692ac351e9d38d8edb0bd89c","slug":"video-prtc-employees-in-jalandhar-received-suspension-notices-on-whatsapp-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पीआरटीसी मुलाजिमों को वाट्सएप पर मिले सस्पेंड के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पीआरटीसी मुलाजिमों को वाट्सएप पर मिले सस्पेंड के नोटिस
पंजाब भर में चल रही रोडवेज और पनबस के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल के बाद शुक्रवार और शनिवार को सरकार ने नोटिस जारी किए और कई कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। जालंधर डिपो-1 में 190 के करीब कर्मचारी काम कर रहे हैं जिनमें से 11 को नोटिस आए हैं। यूनियन के जालंधर प्रधान विक्रमजीत सिंह ने कहा कि वह कंडक्टर हैं। हाल ही में 350वां शहीदी दिवस मनाया गया जिसमें वह लगातार 5 दिन तक सरकार के आदेशों पर ड्यूटी कर रहे थे, लेकिन जब उनके साथियों की गिरफ्तारी और किलोमीटर स्कीम का विरोध किया तो उन्होंने धक्के शाही की। पहले घरों से गिरफ्तार कर लिया फिर बस नहीं चला तो नौकरियों से निकलने के नोटिस भेज दिए। वह सरकार के इस फैसले की निंदा करते हैं और प्रदेश कमेटी जो फैसला लेगी उसके हिसाब से आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।