{"_id":"6ace0bb6daa801e898054277","slug":"video-police-and-drug-inspectors-raided-anand-medical-store-in-jalandhar-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में आनंद मेडिकल स्टोर पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की रेड, 100 से ज्यादा नशीली गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में आनंद मेडिकल स्टोर पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की रेड, 100 से ज्यादा नशीली गोलियां बरामद
पंजाब सरकार की नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत बस्ती बावा खेल अड्डे के पास स्थित आनंद मेडिकल स्टोर और प्रभजोत मेडिकल स्टोर पर पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर अमित बांसल, एसीपी आतिश भाटिया और थाना प्रभारी संजीव सूरी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मेडिकल स्टोर के साथ दुकान संचालक आनंद के घर पर भी दबिश दी और बाप-बेटे को हिरासत में लिया। एसीपी आतिश भाटिया के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मेडिकल स्टोर पर नशीली गोलियां बेची जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने ग्राहक बनाकर एक व्यक्ति को दवाइयां खरीदने भेजा, जो कथित तौर पर 1,000 रुपये की नशीली दवाइयां लेकर आया। इसके बाद बस्ती बावा खेल थाना, थाना नंबर-5 और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने संयुक्त रूप से रेड की। जांच के दौरान आरोप है कि गोलियों को पत्तों से निकालकर खुले रूप में दूसरे डिब्बे में रखकर बेचा जा रहा था। पुलिस के अनुसार, अब तक 100 से अधिक नशीली गोलियां बरामद की जा चुकी हैं और अन्य ठिकानों पर भी जांच की जा रही है। एसीपी ने बताया कि संबंधित मेडिकल स्टोर पर पहले भी कार्रवाई की गई थी और संचालक को जेल भेजा गया था। अब दोबारा कथित तौर पर नशीली गोलियां बेचने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। ड्रग इंस्पेक्टर को लाइसेंस रद्द करने के लिए पत्र लिखने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके साथ ही दुकान को सील करने की कार्रवाई भी प्रस्तावित है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।