फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Demand for an impartial probe into the 500 crore road scam.

Jalandhar News: 500 करोड़ के सड़क घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग

Tue, 13 Oct 2026 06:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 13 Oct 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for an impartial probe into the 500 crore road scam.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेश बाघा ने पंजाब में 500 करोड़ रुपये के कथित सड़क घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बाघा ने कहा कि पहले से बनी सड़कों के पुनर्निर्माण के नाम पर यह कथित वित्तीय अनियमितता हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़कें पहले ही बनाई थीं। फिर पंजाब मंडी बोर्ड ने दोबारा टेंडर क्यों जारी किए और भुगतान क्यों किया। यह सरकारी खजाने के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े करता है। गुरदासपुर निवासी रणजीत सिंह ने इस संबंध में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में लगाए गए आरोपों की पूरी जांच होनी चाहिए। बाघा ने मांग की कि पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से करवाई जाए। जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। जांच पूरी होने तक विवादित कार्यों से संबंधित नए टेंडरों और भुगतानों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का पारदर्शी इस्तेमाल सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed