फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former Slovak Prime Minister Eduard Heger charmed by Pathankot

Jalandhar News: पठानकोट के मुरीद हुए स्लोवाकिया के पूर्व प्रधानमंत्री एडुआर्ड हैंगर

Tue, 13 Oct 2026 05:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 13 Oct 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Former Slovak Prime Minister Eduard Heger charmed by Pathankot
बाजारों में घूमकर लिया रौनक का आनंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। स्लोवाकिया के पूर्व प्रधानमंत्री एडुआर्ड हेगर ने टेडएक्स कैलाडोनियन महासम्मेलन के बाद शहर के बाजारों का भ्रमण किया। उन्होंने सादगी से घूमकर स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की और उनके कारोबार पर चर्चा की। वे शहर के मुरीद हो गए।
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बाद हेगर को बाजारों में देख स्थानीय लोग और व्यापारी उत्साहित हो उठे। व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल से हटकर व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने कारोबार, व्यापारिक चुनौतियों और बाजार के माहौल पर लंबी चर्चा की। कई दुकानदारों और युवाओं ने उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी लीं।
विज्ञापन

हेगर ने स्थानीय उत्पादों को देखा और छोटे दुकानदारों की दिनचर्या को जानने का प्रयास किया। व्यापारियों ने उन्हें पठानकोट की शांतिपूर्ण संस्कृति और भाईचारे से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पठानकोट तीन राज्यों का केंद्र होने के कारण यहां का बाजार हमेशा पर्यटकों से गुलजार रहता है। हेगर पठानकोट के लोगों की मेहमाननवाजी और जीवंत संस्कृति से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि भारत के इस खूबसूरत शहर में अपनापन, प्यार और शांति देखकर उन्हें खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों से सीधा संवाद
बाजार भ्रमण के दौरान एडुआर्ड हेगर ने व्यापारियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों की मेहनत, सकारात्मक दृष्टिकोण और एकता की सराहना की। हेगर ने कहा कि बंद कमरों की कूटनयिक बैठकों से अलग आम जनता का प्यार पाना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है। उन्होंने पठानकोट की खूबसूरत यादें और लोगों का प्यार यूरोप ले जाने का वादा किया। समाज सेवक सृजल गुप्ता ने बताया कि महासम्मेलन का मकसद दुनिया के नेताओं को पठानकोट की असली संस्कृति और लोगों के प्यार से रूबरू कराना था। गुप्ता ने बताया कि यह पठानकोट के अथक परिश्रम से मिली नई पहचान का प्रमाण है। ऐसे आयोजनों से शहर के पर्यटन और स्थानीय व्यापार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed