{"_id":"6ace06be6fb53a12e4052830","slug":"video-miscreants-snatched-a-gold-chain-from-a-womans-neck-in-jalandhar-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बदमाशों ने महिला के गले से झपटी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में बदमाशों ने महिला के गले से झपटी सोने की चेन
जालंधर कैंट के व्यस्त सदर बाजार इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। स्नैचिंग की यह पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कथित तौर पर दो युवक एक्टिवा पर आते और महिला के गले से चेन झपटकर तेजी से भागते दिखाई दे रहे हैं। व्यस्त बाजार में हुई इस वारदात के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
कैंट क्षेत्र में स्नैचिंग की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला का बैग छीन लिया था। उस घटना के बाद अब सदर बाजार में चेन स्नैचिंग की दूसरी वारदात सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने बाजार में आने-जाने वाले लोगों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।