{"_id":"6b0318fc9dd7220c930241da","slug":"bjp-to-seek-public-suggestions-for-its-manifesto-releases-3-helpline-numbers-pathankot-news-c-16-1-pkl1082-1180628-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने जनता से मांगे चुनावी संकल्प पत्र के सुझाव, 15 दिसंबर तक जारी होगा घोषणापत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने जनता से मांगे चुनावी संकल्प पत्र के सुझाव, 15 दिसंबर तक जारी होगा घोषणापत्र
Sun, 22 Nov 2026 10:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:01 PM IST
सार
पंजाब में भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। एक बड़ा दांव खेलते हुए पार्टी ने एलान किया है कि इस बार का घोषणापत्र लोगों की राय से ही बनेगा। पार्टी ने इसके लिए तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर जारी करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी पंजाब 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयार किए जाने वाले संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए लोगों के सुझाव लेगी जिसके लिए तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब मामलों के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, घोषणापत्र समिति के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना की उपस्थिति में तीन फोन नंबर और एक क्यूआर कोड जारी कर इस सुझाव अभियान की शुरुआत की।
ढिल्लों ने बताया कि पार्टी 15 दिसंबर तक अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। भाजपा-अकाली दल के बीच गठबंधन की अटकलों को लेकर ढिल्लों ने पंजाब में डबल इंजन सरकार बनाने पर जोर दिया और 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है। ढिल्लों ने कहा कि पंजाब को नशे, गैंगस्टरवाद, भ्रष्टाचार और कर्ज के संकट से बाहर निकालने का एकमात्र समाधान भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जब केंद्र और राज्य सरकार एक ही सोच के साथ काम करेंगी तभी राज्य दिन-दूनी रात चौगुनी गति से तरक्की करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ आज पंजाब भाजपा की ओर से हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट का क्यूआर कोड जारी किया जा रहा है ताकि पंजाब का हर नागरिक सीधे पार्टी से जुड़कर अपने सुझाव और विचार साझा कर सके। भाजपा पंजाब नशा मुक्ति और विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
इस अवसर पर घोषणापत्र समिति के सदस्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, एडवोकेट एचएस फूलका, राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, परमपाल कौर और स्टेट मीडिया हेड विनीत जोशी भी उपस्थित थे।
इन नंबरों पर दे सकेंगे अपने सुझाव
इस माैके पर अविनाश राय खन्ना ने बताया कि पहला फोन नंबर 0797-194-3333 है, जिस पर फोन करके सुझाव दिए जा सकते हैं। दूसरा 991-300-2027 है, जिस पर मिस्ड कॉल दी जा सकती है। इसके बाद पार्टी कार्यालय से संबंधित व्यक्ति को फोन करके उसके सुझाव लिए जाएंगे। तीसरा नंबर 750-856-0065 है, जिस पर व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से सुझाव भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से भी संपर्क कर सुझाव दिए जा सकते हैं।
खन्ना ने बताया कि जनता से सुझाव लेने के लिए पंजाब में वैन भेजी जाएंगी। इन वैन पर सुझाव बॉक्स लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। इन सुझावों का मनप्रीत सिंह बादल की अध्यक्षता वाली समिति अध्ययन करेगी और उन्हें संकल्प पत्र में शामिल करेगी। अगले महीने तक विजन डॉक्यूमेंट जारी करने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों के साथ-साथ पंजाब के विकास का रोडमैप भी होगा।