Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   You and the BJP are engaging in the politics of religion: Pargat Singh

धर्म की राजनीति कर रहे आप और भाजपा : परगट सिंह

Tue, 17 Nov 2026 05:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 17 Nov 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
You and the BJP are engaging in the politics of religion: Pargat Singh
फोटो 01 पठानकोट पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रगट सिंह आप पार्टी खिलाफ भड़कते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। कांग्रेस नेता परगट सिंह ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया। पठानकोट में प्रेसवार्ता के दौरान परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में लोग शाम को घर पहुंचने तक अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले करीब पौने पांच वर्षों से पंजाब में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ी है। मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार प्रशासन चलाने में विफल साबित हुई है। परगट सिंह ने आरोप लगाया कि आप और भाजपा दोनों एक-दूसरे की ए और बी टीम की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मान सरकार केंद्र और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के दबाव में काम कर रही है। आप और भाजपा की राजनीति का आधार धर्म है, जबकि पंजाब की असली जरूरतें कानून-व्यवस्था, रोजगार, नशा मुक्ति, शिक्षा और आर्थिक विकास हैं। उन्होंने कहा कि इन नीतियों के कारण पंजाब का सामाजिक भाईचारा प्रभावित हो रहा है। युवा रोजगार और अवसरों की कमी के कारण विदेशों का रुख कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से भी 13 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब मांगा। उन्होंने देश पर बढ़ते कर्ज और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

परगट सिंह ने पंजाब में अवैध खनन और जमीन से जुड़े विवादों का भी जिक्र किया। उन्होंने ईडी की कार्रवाई का हवाला देते हुए करीब 360 करोड़ रुपये के अवैध जमीन हस्तांतरण मामले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था, नशे की समस्या और आर्थिक संकट के साथ ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास अनुभवी नेताओं की मजबूत टीम है। इसमें सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा और चरणजीत सिंह चन्नी जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। सभी नेता मिलकर पंजाब को दोबारा विकास की राह पर लाएंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्षों को वास्तविक मुद्दों पर खुली बहस की चुनौती दी।

फोटो 01 पठानकोट पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रगट सिंह आप पार्टी खिलाफ भड़कते हुए।

फोटो 01 पठानकोट पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रगट सिंह आप पार्टी खिलाफ भड़कते हुए।

फोटो 01 पठानकोट पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रगट सिंह आप पार्टी खिलाफ भड़कते हुए।

फोटो 01 पठानकोट पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रगट सिंह आप पार्टी खिलाफ भड़कते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed