Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   NHM employees staged a protest against the Punjab government.

Jalandhar News: एनएचएम कर्मचारियों ने किया पंजाब सरकार खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 17 Nov 2026 07:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 17 Nov 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
NHM employees staged a protest against the Punjab government.
पे-स्केल का नोटिफिकेशन तुरंत जारी करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जालंधर। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनाव से पहले उन्हें पक्का करने का वादा किया था। अब सरकार अपना वादा भूल गई है।

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन वे दबने वाले नहीं हैं। एनएचएम यूनियन के प्रतिनिधि सुमित ने बताया कि कर्मचारी इस 12 तारीख से हड़ताल पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासन के जरिये आंदोलन कुचलने का प्रयास कर रही है। जिलाधिकारी ने 500 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने और नारेबाजी पर रोक लगाने के लिए धारा लागू की थी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है। यदि चंडीगढ़ में सरकार के साथ होने वाली बैठक बेनतीजा रही, तो वे सड़कें जाम कर मोर्चा खोलेंगे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज करवाने से रोक रही है। एनएचएम समूह पंजाब यूनियन का मुख्य सोशल मीडिया अकाउंट और कमेंट्स के जरिये कर्मचारियों के अकाउंट भी बंद करवा दिए गए हैं। वे चुनावी वादों से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों ने नियमितीकरण प्रक्रिया जारी रखने और तत्काल वित्तीय सुरक्षा के लिए पे-स्केल का नोटिफिकेशन तुरंत जारी करने की मांग की है। सहमति न बनने पर राज्यव्यापी चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed