{"_id":"6aec0154488fb5194506dff7","slug":"video-firing-in-jalandhar-parking-dispute-turns-violent-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में कार पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-1 के अंतर्गत आते श्री गुरु नानक नगर, नागरा फाटक के पास घर के बाहर खड़ी एक कार पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी।
शुरुआती जांच के अनुसार, घटना के पीछे गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। एसीपी नॉर्थ जालंधर करनैल सिंह, पीपीएस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह थाना डिवीजन नंबर-1 के मुख्य अधिकारी और पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि श्री गुरु नानक नगर निवासी साहिल पुत्र जनक राज की गाड़ी उसके घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने गाड़ी खड़ी करने पर आपत्ति जताई। बताया गया कि उन्हें अपना सामान शिफ्ट करना था, जिसके चलते उन्होंने साहिल से गाड़ी किसी अन्य स्थान पर खड़ी करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों ने कार पर गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए। एसीपी नॉर्थ करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की ओर से मामले की बारीकी से जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।