Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firecrackers can only be burst from 8 to 10 PM on Diwali

Jalandhar News: दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे

Fri, 06 Nov 2026 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 06 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers can only be burst from 8 to 10 PM on Diwali
गुरुपर्व, क्रिसमस और नववर्ष के लिए भी समय निर्धारित, ग्रीन पटाखों की बिक्री को ही अनुमति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। जिले में दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नववर्ष पर पटाखे चलाने के लिए प्रशासन ने समय निर्धारित कर दिया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सिखा भगत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर निर्धारित समय के अलावा पटाखे चलाने पर प्रतिबंध लगाया है।

आदेशानुसार दिवाली (8 नवंबर) पर रात 8 से 10 बजे, गुरुपर्व (24 नवंबर) पर सुबह 4 से 5 बजे और रात 9 से 10 बजे तक पटाखे चलाए जा सकेंगे। क्रिसमस पर 25 दिसंबर की रात 11:55 से 26 दिसंबर को 12:30 बजे तक तथा नववर्ष पर 31 दिसंबर की रात 11:55 से 1 जनवरी को 12:30 बजे तक अनुमति होगी।
विज्ञापन


केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति होगी। ऑनलाइन बिक्री, लड़ियों वाले पटाखों तथा साइलेंस जोन के 100 मीटर के दायरे में आतिशबाजी पर रोक रहेगी। पटाखों की बिक्री केवल लाइसेंसधारक दुकानदार निर्धारित स्थानों पर कर सकेंगे। ये आदेश 5 नवंबर से 1 जनवरी 2027 तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed