{"_id":"6ac0d9061edf067c7c03b3f7","slug":"video-cm-mann-honored-police-officers-in-phillaur-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम मान ने फिल्लौर में पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मान ने फिल्लौर में पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित
पंजाब सरकार की ओर से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशे व अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाराजा रणजीत सिंह पुलिस अकादमी, फिल्लौर में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें जनता की सुरक्षा के लिए निडर होकर काम करने का संदेश दिया।
सीएम मान ने सराही भूमिका
मुख्यमंत्री मान ने जमीनी स्तर पर तैनात थाना प्रभारी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस के बहादुर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उन अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ी है, जो पूरी ईमानदारी और निडरता के साथ जनता की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, मुख्य सचिव केए पी सिन्हा, वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण सिन्हा, साक्षी सिन्हा, जालंधर रेंज के अधिकारी, जालंधर देहाती के एसएसपी और जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते समय केवल कागजी आंकड़ों और रिकवरी रिपोर्टों पर निर्भर रहने के बजाय सीधे जनता के संपर्क में रहने वाले अधिकारियों से संवाद करने का फैसला किया गया।
उन्होंने कहा कि राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और शीर्ष पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का थाना और डीएसपी स्तर के अधिकारियों से सीधे संवाद करना पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सीएम मान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए पुलिस अधिकारियों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।