फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Mann honored police officers in Phillaur

फिल्लौर पुलिस अकादमी में विशेष समारोह: सीएम मान ने की शिरकत, पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

Sat, 03 Oct 2026 03:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 Oct 2026 03:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मान ने जमीनी स्तर पर तैनात थाना प्रभारी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस के बहादुर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

विज्ञापन
CM Mann honored police officers in Phillaur
सीएम मान ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब सरकार की ओर से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशे व अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाराजा रणजीत सिंह पुलिस अकादमी, फिल्लौर में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें जनता की सुरक्षा के लिए निडर होकर काम करने का संदेश दिया। 

विज्ञापन




सीएम मान ने सराही भूमिका
मुख्यमंत्री मान ने जमीनी स्तर पर तैनात थाना प्रभारी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस के बहादुर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उन अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ी है, जो पूरी ईमानदारी और निडरता के साथ जनता की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, मुख्य सचिव केए पी सिन्हा, वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण सिन्हा, साक्षी सिन्हा, जालंधर रेंज के अधिकारी, जालंधर देहाती के एसएसपी और जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते समय केवल कागजी आंकड़ों और रिकवरी रिपोर्टों पर निर्भर रहने के बजाय सीधे जनता के संपर्क में रहने वाले अधिकारियों से संवाद करने का फैसला किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और शीर्ष पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का थाना और डीएसपी स्तर के अधिकारियों से सीधे संवाद करना पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सीएम मान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए पुलिस अधिकारियों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed