{"_id":"6ac0acad72d356ff04099e34","slug":"punjab-congress-president-pargat-singh-slams-bjp-and-aap-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस में नहीं गुटबाजी': दिल्ली में बोले परगट सिंह, आप को बताया रेत की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस में नहीं गुटबाजी': दिल्ली में बोले परगट सिंह, आप को बताया रेत की दीवार
Sat, 03 Oct 2026 12:50 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:50 PM IST
सार
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने आप और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। वहीं, आप पर भी हमला बोला।
विज्ञापन
परगट सिंह, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह शनिवार को दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में पहुंचे। गुरुद्वारे में नतम्स्क होने के बाद उन्होंने पंजाबियों से एकजुट होकर प्रदेश को नफरत और हिंसा फैलाने वाली ताकतों से बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान के नाम पर बसे पंजाब में सभी को मिलकर सरबत के भले, सांझीवालता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के अधिकारों और हितों के लिए आगे बढ़ने के साथ वैचारिक संघर्ष को भी मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने पंजाब की बुनियादी संरचना पर कट्टरपंथी ताकतों के हावी होने का आरोप लगाते हुए सभी पंजाबियों से मिलकर इसका मुकाबला करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की पहचान आपसी भाईचारे और सांझी संस्कृति से है, जिसे हर हाल में मजबूत बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
आप और कांग्रेस पर बोला हमला
वहीं, उन्होंने कहा पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस देश को आगे कैसे बढ़ाए इसको लेकर राजनीति करती है। वहीं, उन्होंने आप और बीजेपी पर हमला बोला। आप सरकार को उन्होंने रेत की दीवार बताया उन्होंने कहा जल्द ही यह दीवार ढह जाएगी। वहीं, भाजपा पर उन्होंने नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन