{"_id":"6aca061d5b4bd820470efe8f","slug":"video-action-taken-against-those-drinking-alcohol-in-public-in-jalandhar-10-people-arrested-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
जालंधर में सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने और लोगों को होने वाली परेशानी की शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में आयोजित संपर्क बैठकों के दौरान स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या को उठाया। लोगों ने शिकायत की कि शहर में कई जगहों पर सरेआम शराब पी जाती है, जिससे शाम के समय महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जोन-2 के विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और माहौल खराब करने के आरोप में 8 से 10 लोगों को राउंडअप किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। चेकिंग के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि कुछ रेहड़ियों और शराब के ठेकों के आसपास खुलेआम गिलास उपलब्ध कराकर शराब पीने की सुविधा दी जा रही थी। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। एडीसीपी-2 माधवी शर्मा ने बताया कि शहर में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।