{"_id":"6aca11e156bf126c2f032827","slug":"video-police-inspected-three-medical-stores-in-jalandhar-one-person-arrested-with-drugs-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पुलिस ने जांचे तीन मेडिकल स्टोर, नशे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पुलिस ने जांचे तीन मेडिकल स्टोर, नशे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत पुलिस कमिश्नर सतेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर जालंधर में नशे के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया और उनकी टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर तीन मेडिकल स्टोरों की जांच की। इस दौरान मेडिकल स्टोरों के रजिस्टर और बिल चेक किए गए। रिकॉर्ड में खामियां मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए। नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस टीम ने बाबा खेल, बाबू जगजीवन राम चौक और घास मंडी सहित विभिन्न इलाकों में जांच की। इस दौरान डे-एडिक्शन सेंटरों, खाली प्लॉटों और पार्कों की भी चेकिंग की गई, ताकि नशे से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि मेडिकल स्टोरों की जांच के दौरान कोई नशीली दवा बरामद नहीं हुई। हालांकि, अभियान के दौरान एक व्यक्ति को राउंडअप किया गया, जिसके पास से ड्रग्स बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में पुलिस प्रशासन के साथ सिविल प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर और एसडीएम की टीम भी शामिल रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।