फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar North Congress leader Mike Khosla brother and nephew join AAP

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को झटका: माइक खोसला के भाई और भतीजे आप में शामिल, कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल

Sat, 10 Oct 2026 02:55 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Sat, 10 Oct 2026 02:55 PM IST
सार

कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए राज खोसला और देवन खोसला ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हलके में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर नहीं मिलता। यही नहीं पिछले कई साल से हलके में कोई विकास काम नहीं हुआ।

विज्ञापन
Jalandhar North Congress leader Mike Khosla brother and nephew join AAP
कांग्रेस नेता के भाई और भतीजे आप में शामिल - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेसी नेता माइक खोसला के भाई राज खोसला और भतीजे देवन खोसला ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। दोनों को आप के वार्ड इंचार्ज डा. बीडी शर्मा ने मेयर वनीत धीर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया। 
विज्ञापन


जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी मिलने के बाद मेयर वनीत धीर लगातार हलके में सक्रिय हैं। शनिवार को आप के वरिष्ठ नेता और वार्ड इंचार्ज डा. बीडी शर्मा की अगुवाई में मेयर वनीत धीर ने राज खोसला और देवन खोसला को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। मेयर वनीत धीर ने कहा कि राज खोसला और देवन खोसला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए राज खोसला और देवन खोसला ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हलके में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर नहीं मिलता। यही नहीं पिछले कई साल से हलके में कोई विकास काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज खोसला ने कहा कि मेयर वनीत धीर के जालंधर नॉर्थ का हलका इंचार्ज बनने के बाद कई विकास कार्य शुरू हुए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी और मेयर वनीत धीर का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान और वनीत धीर के कामकाज से प्रभावित हैं। राज खोसला ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed