{"_id":"6781d7d258e51468b90d7f9a","slug":"police-named-12-other-people-in-illegal-mining-case-pathankot-news-c-61-1-kot1001-102514-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: अवैध माइनिंग मामले में पुलिस ने 12 अन्य लोगों को किया नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: अवैध माइनिंग मामले में पुलिस ने 12 अन्य लोगों को किया नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी पठानकोट। थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने अवैध माइनिंग मामले में 12 अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया है। बीते शनिवार को पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र के गांव भट्टियां में अवैध माइनिंग पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को 6 टिप्पर और 2 जेसीबी मशीनों के साथ काबू किया था। अब पुलिस ने उक्त मामले में वृद्धि करते हुए माफिया के 12 अन्य लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान सुदर्शन चोपड़ा निवासी पठानकोट, रणधीर सिंह निवासी नरायणगढ़ जिला अंबाला हरियाणा, मनोज कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश, प्रवीण कुमार निवासी पठानकोट, कुलदीप सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश, मनजोत सिंह निवासी अमृतसर, अवनीत कुमार निवासी होशियारपुर, आशीश गुप्ता निवासी श्री गंगानगर राजस्थान, अमनवीर सिंह और दलजीत सिंह मालिक दशमेश स्टोन क्रशर, दविंदर कुमार निवासी ढल्लेवाल होशियारपुर, भूपिंदर सिंह निवासी दोसा राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।