{"_id":"6781d8c805a2f9dc350bb338","slug":"abolition-of-the-post-of-administrative-advisor-in-chandigarh-is-condemnable-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-102056-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में प्रशासन के सलाहकार का पद खत्म करना निदंनीय: ढोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में प्रशासन के सलाहकार का पद खत्म करना निदंनीय: ढोट
कपूरथला। चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार का पद समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले पर सियासत गर्मा गई है। चंडीगढ़ में 40 साल बाद प्रशासक का पद समाप्त कर मुख्य सचिव का पद बनाया गया है। केंद्र के इस फैसले का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता परविंदर सिंह ढोट ने कहा की यूटी प्रशासक के सलाहकार का प्रभार अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को दिया गया था। पंजाब के राज्यपाल के पास यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक का प्रभार है। पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के नेता परविंदर ढोट ने केंद्र सरकार के इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए दावा किया कि यह एक बार फिर केंद्र सरकार के पंजाब विरोधी रवैये को उजागर करता है. उन्हों ने कहा, पंजाब के लोग इस फैसले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। केंद्र सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और इसे वापस लेना चाहिए । आप नेता ने कहा कि ऐतिहासिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से चंडीगढ़ पंजाब का है। चंडीगढ़ का निर्माण पंजाब के 27 गांवों को उखाड़ कर किया गया था। इसलिए केंद्र सरकार को पंजाब सरकार से सलाह किए बिना कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि केंद्र ने कुछ महीने पहले चंडीगढ़ में हरियाणा को विधानसभा बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित करने का प्रस्ताव दिया था, जिससे चंडीगढ़ पर पंजाब का दावा और कमजोर हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।