{"_id":"6943ab7a6d4bf199400df3e7","slug":"weather-dense-fog-warning-in-punjab-and-tricity-meteorological-department-issues-alert-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather: पंजाब और ट्राइसिटी में घने कोहरे की चेतावनी,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: पंजाब और ट्राइसिटी में घने कोहरे की चेतावनी,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पंजाब घने कोहरे की चपेट में है। बुधवार को कोहरे के कारण अमृतसर में दृश्यता शून्य रही जबकि फरीदकोट में 20 मीटर, बठिंडा में 40 मीटर, लुधियाना में 200 मीटर और पटियाला में 300 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन पंजाब में अत्यधिक घना कोहरा रहने का अनुमान है और इस दौरान ठंड में वृद्धि होगी। बुधवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। श्री आनंदपुर साहिब में सबसे अधिक 27.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ऊपर था। होशियारपुर में न्यूनतम पारा 6.7 डिग्री, जबकि अमृतसर में यह 7.0 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरे का असर भी बना रहेगा। अमृतसर श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को खराब मौसम के कारण उड़ानों की आवाजाही प्रभावित रही। कतर एयरवेज की दोहा के लिए जाने वाली उड़ान 10:20 बजे रवाना हुई। यह सुबह 4:10 बजे निर्धारित थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह के लिए उड़ान भी 6:20 बजे की बजाय 10:30 बजे निकली। इसी प्रकार स्पाइसजेट की दुबई उड़ान 12:30 बजे रवाना हुई। यह सुबह 8:50 बजे जानी थी। आने वाली उड़ानों में भी देरी रही। स्पाइसजेट की दुबई उड़ान सुबह 7:50 की बजाय 11:11 बजे पहुंची। इंडिगो की दिल्ली उड़ान सुबह 6:05 की बजाय 10:52 बजे आई जबकि एयर इंडिया की मुंबई और दिल्ली उड़ानें भी देरी से आईं। इसके अलावा श्रीनगर के लिए एक इंडिगो उड़ान रद्द कर दी गई। वहीं ट्राइसिटी में घनी धुंध का कहर शुरू हो गया है। धुंध के चलते चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेनों के परिचालन में भारी देरी दर्ज की गई। कई प्रमुख एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देर से चंडीगढ़ स्टेशन पर पहुंचीं। विलंब के कारण यात्री परेशान हुए और ठंड में प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा और पूछताछ काउंटरों पर ट्रेन की स्थिति जानने के लिए भीड़ बढ़ गई। इस दौरान कई यात्रियों ने विरोध भी किया। 14217 प्रयागराज संगम–चंडीगढ़ जंक्शन एक्सप्रेस 11 घंटे 11 मिनट की अत्यधिक देरी से पहुंची। इस वजह से यात्री बेहद परेशान रहे। वहीं, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली सहित पिंजौर, कालका, रायपुररानी व अन्य इलाकों में सुबह-शाम बेहद ठंड हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।