{"_id":"6aef2521ea736f7b190d4deb","slug":"video-two-accused-arrested-in-mamdot-with-one-kilogram-of-heroin-case-registered-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"ममदोट में एक किलो हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममदोट में एक किलो हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
ममदोट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एक किलो तीन ग्राम हेरोइन और एक बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना ममदोट में तैनात एएसआई सतिंदरपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली कि आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ बंटी पुत्र गुरदीप सिंह और आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश पुत्र गुरबख्श सिंह, निवासी गांव राऊके हिठाड़ हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। वे आज भी हेरोइन की खेप लेकर खाईफेमीकी के पास नहर के किनारे बने कच्चे रास्ते से बाइक पर सवार होकर टी-प्वाइंट की तरफ आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक किलो तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन और बाइक को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।