{"_id":"683acadd2d54bc4a9c04d8f8","slug":"video-three-smugglers-arrested-in-ferozepur-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में दो किलो हेरोइन, नशीली गोलियां व आठ लाख तीस हजार रुपये की ड्रग्स मनी संग तीन तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में दो किलो हेरोइन, नशीली गोलियां व आठ लाख तीस हजार रुपये की ड्रग्स मनी संग तीन तस्कर काबू
फिरोजपुर सीआईए व थाना घल्लखुर्द पुलिस ने दो किलो 164 ग्राम हेरोइन, नशीली गोलियां व आठ लाख तीस हजार रुपये ड्रग्स मनी संग तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो पाकिस्तानी तस्करों से मोबाइल पर संपर्क साध ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप मंगवाते थे। पुलिस ने उक्त तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम गांव दुलचीके से गांव कमाले वाला के पास गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने इत्तलाह दी कि आरोपी पाकिस्तानी तस्करों से मोबाइल पर संपर्क साध कर ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप मंगवाता है। मंगवाई हुई हेरोइन की डिलीवरी देने शहर जा रहा है। सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव कमाले वाला के पास नाकाबंदी कर आरोपी राजविंदर सिंह वासी किलचे को काबू किया । तलाशी लेने पर इसके पास से एक किलो 102 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद हुई है। थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसएसपी ने बताया कि थाना घल्लखुर्द पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी हरप्रीत सिंह वासी निहाला किलचा को दाना मंडी के पास काबू किया। ये यहां हेरोइन की खेप के साथ खड़ा ग्राहक का इंतजार कर रहा था। तलाशी लेने पर इसके पास से एक किलो 62 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद हुई है। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा जीरा पुलिस ने संदीप कुमार को नशीली गोलियों संग काबू किया है। इसके पास से सात लाख रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।