{"_id":"6a8c3e1cb70c52caef03b8b9","slug":"video-theft-worth-lakhs-of-rupees-at-a-house-in-kapurthala-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में एक घर में लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगोवाल के गांव टांडी दाखली में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी व ढाई तोले चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गए। चोरी का पता सुबह चला। तुरंत इसकी सूचना बेगोवाल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी देते हुए सुरिंदर सिंह निवासी गांव टांडी दाखली ने बताया कि उसकी माता मनजीत कौर अपनी छोटी बहू के साथ घर में रहती थी। बीते दिन छोटी बहू किसी काम के सिलसिले में अपने मायके घर चली गई। जिसके बाद वह अपनी माता को अपने घर ले आया। सुबह जब वह माता को लेकर घर पहुंचा तो मेन गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान की जांच की तो घर से 3 लाख रुपए की नगदी व ढाई तोले चांदी के गहने चोरी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना बेगोवाल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।