{"_id":"6ab4dfa6dc0ac418fd0f22d8","slug":"video-temporary-road-collapses-on-kotkapura-road-in-faridkot-traffic-halted-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में कोटकपूरा रोड पर अस्थायी रास्ता धंसा, यातायात बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में कोटकपूरा रोड पर अस्थायी रास्ता धंसा, यातायात बंद
फरीदकोट में कोटकपूरा रोड पर सेम नाले के निर्माणाधीन पुल के चलते आवाजाही के लिए बनाया गया अस्थायी रास्ता अचानक जमीन में धंस गया। रास्ते के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बनने के कारण एहतियात के तौर पर फरीदकोट-कोटकपूरा के बीच इस मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालना शुरू किया। जिला ट्रैफिक प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अस्थायी रास्ते की मरम्मत होने तक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि कोटकपूरा से फरीदकोट की ओर आने-जाने वाले वाहन संधवां होते हुए नेशनल हाईवे का रास्ता अपना सकते हैं। वहीं फरीदकोट की ओर से आने वाले वाहन नहर पुल, चहल रोड तथा तलवंडी नहर की तरफ से नेशनल हाईवे वाले मार्ग का इस्तेमाल करें।
फिलहाल क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत का काम किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मौके पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।