फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Talbandi Sabo village Sheikhpura only son died from chitta

Bathinda: तलबंडी साबो के गांव शेखपुरा में इकलौते बेटे की चिट्टे से मौत

Fri, 20 Feb 2026 07:42 PM IST
Ankesh Thakur अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 20 Feb 2026 07:42 PM IST
Talbandi Sabo village Sheikhpura only son died from chitta
बठिंडा के सब-डिवीजन तलबंडी साबो के गांव शेखपुरा में युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। हालांकि कथित तौर पर पुलिस दबाव के चलते परिजनों ने बीते दिन अपने इकलौते बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन आज परिवार ने कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान और हलका तलबंडी साबो के इंचार्ज खुशबाज सिंह जटाना की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिवार ने अपने नौजवान बेटे की मौत पर इंसाफ की गुहार लगाई है, जबकि कांग्रेस नेता ने पंजाब सरकार की “युद्ध नशे के खिलाफ” मुहिम पर सवाल उठाते हुए पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को निशाने पर लिया। बताया जा रहा है कि गांव शेखपुरा निवासी, दो बहनों के इकलौते भाई और माता-पिता के इकलौते बेटे गुरसेवक सिंह की लाश बीते दिन तलबंडी साबो की अनाज मंडी में संदिग्ध हालत में मिली थी। लाश के पास इंजेक्शन के रैपर भी मिले थे। मृतक युवक लंबे समय से नशे का आदी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने परिवार की सहमति से बीते दिन उसका अंतिम संस्कार करवा दिया था, लेकिन आज जब कांग्रेस हलका इंचार्ज खुशबाज सिंह जटाना परिवार से दुख साझा करने पहुंचे, तो परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए अपने बेटे की मौत के लिए नशा सप्लाई करने वालों को जिम्मेदार ठहराया और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। मृतक की मां ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके इकलौते बेटे को ज्यादा नशा देकर मारकर फेंक दिया गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें गुमराह कर बेटे का अंतिम संस्कार करवा दिया। उन्होंने बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गांववासियों ने बताया कि गांव में खुलेआम नशा बिक रहा है और अब तक कई युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि कई युवक मौत के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि गांव की हालत बेहद खराब है और पुलिस प्रशासन कोई सुनवाई नहीं करता। गांव में नशे पर सख्त लगाम लगाई जानी चाहिए और इस परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। कांग्रेस के हलका इंचार्ज और पूर्व जिला प्रधान खुशबाज सिंह जटाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार “युद्ध नशे के खिलाफ” के नाम पर केवल ड्रामेबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को नशा बेचने वालों और युवक को मौत के घाट उतारने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय परिवार पर जल्द अंतिम संस्कार का दबाव डाल दिया। उन्होंने मांग की कि इस मामले की गहराई से जांच की जाए कि नशा कहां से आया और किसने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तलबंडी साबो में घर-घर नशा बिक रहा है और इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो तलबंडी साबो बंद कर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: आगरा में आर्थोपेडिक सोसाइटी की तीन दिवसीय वर्कशॉप, इन विषयों पर होंगे व्याख्यान

20 Feb 2026

VIDEO: आगरा में आर्थोपेडिक सोसाइटी की तीन दिवसीय वर्कशॉप हुई शुरू, 700 डॉक्टर हुए शामिल

20 Feb 2026

VIDEO: आगरा में एडवेंचर रैली का आगाज, देखें कौन-कौन सी बाइकें भरेंगी रफ्तार

20 Feb 2026

VIDEO: आगरा में एडवेंचर रैली का आगाज, झांसी तक रोमांच की रफ्तार

20 Feb 2026

VIDEO: गाड़ियों और बाइकों का रोमांच, आगरा एडवेंचर रैली का आगाज

20 Feb 2026
विज्ञापन

पठानकोट में कांग्रेस ने ट्रेड डील के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन

20 Feb 2026

Una: सड़क किनारे 63 केवी ट्रांसफार्मर का खुला बक्सा दे रहा बड़े हादसे का न्योता, ग्रामीणों में रोष

20 Feb 2026
विज्ञापन

Mandi: घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का धर्मपुर पशु अस्पताल में उपचार, डॉ. कनिका शर्मा की टीम ने बचाई जान

20 Feb 2026

Vijay Kumar Sinha: पक्ष-विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत, विधानसभा में विजय कुमार सिन्हा ने किसे कहा 'गद्दार'?

20 Feb 2026

VIDEO: बिजली कर्मियों पर हमला, कार्रवाई न होने से भड़के कर्मचारी, विकासनगर थाने पर किया प्रदर्शन

20 Feb 2026

VIDEO: औद्योगिक विकास मंत्री बोले- बजट में प्रदेश के प्रत्येक गांव के विकास का है लक्ष्य

20 Feb 2026

VIDEO: यूपी के मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- सरकार का उद्देश्य प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना और जनता को सुरक्षा देना है

20 Feb 2026

Mandi: महाशिवरात्रि में पीएम विश्वकर्मा योजना का महा मेला, एक साथ लगाए गए हैं 76 स्टॉल

20 Feb 2026

कोंडागांव : डीजल-पेट्रोल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 4.45 लाख की चोरी सामाग्री जब्त

20 Feb 2026

Baghpat: दर्दनाक हादसा स्कॉर्पियो ने छात्रा को 100 मीटर तक घसीटा मौके पर मौत, आरोपी फरार

20 Feb 2026

Baghpat: चेयरमैन के हस्ताक्षर न होने से पालिका कर्मचारियों का वेतन अटका, गोपनीय डाक वायरल होने की जांच

20 Feb 2026

Meerut: आरएसएस के खिलाड़ी संवाद में पहुंचे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व चर्चित एएसपी अनुज चौधरी

20 Feb 2026

अमर उजाला लेखन प्रतियोगिता, विजेता छात्रों को किया गया सम्मानित

20 Feb 2026

पठानकोट में पंजाब सरकार के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

20 Feb 2026

लुधियाना में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

20 Feb 2026

कानपुर: 25 फरवरी से थानों में बंटेंगे निःशुल्क बार कोड, ITMS की तीसरी आंख रखेगी नजर

20 Feb 2026

VIDEO: मेट्रो कार्य के चलते बिना सूचना बंद हुआ रास्ता, पुरानी मंडी चौराहे पर हंगामा

20 Feb 2026

VIDEO: सिंचाई विभाग की भूमि पर चला बुलडोज़र, अपार्टमेंट की दीवार तोड़ी; भारी पुलिस बल तैनात

20 Feb 2026

फगवाड़ा के मोहल्ला पलाही गेट में सीवरेज जाम, निवासी परेशान

20 Feb 2026

अंबेडकरनगर में 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

20 Feb 2026

अयोध्या में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान परीक्षा संपन्न, विद्यार्थी बोले- अच्छा रहा पेपर

20 Feb 2026

सोनीपत के गोहाना में ओपीडी पर्ची के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम शुरू, अब नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन

20 Feb 2026

बहादुरगढ़ के बादली में पहुंचा डीएपी और यूरिया खाद, गेहूं में करेंगे छिड़काव

बहादुरगढ़ के बादली में मुंडाखेड़ा गांव के जोहड़ में नहीं मिल रहा मवेशियों को पानी

बहादुरगढ़ के बादली से 300 किलोमीटर दूर राजस्थान के खाटू धाम के लिए पैदल जत्था रवाना

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed