{"_id":"6ae4ba088e8f69da56006e5c","slug":"video-health-check-up-camp-for-the-elderly-held-in-faridkot-minister-baljit-kaur-attends-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, मंत्री बलजीत कौर ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, मंत्री बलजीत कौर ने की शिरकत
पंजाब सरकार की ओर से बुजुर्गों के सम्मान, स्वास्थ्य और कल्याण के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘हमारे बुजुर्ग, हमारा मान’ अभियान के तहत शुक्रवार को मौड़ फार्म, कोटकपूरा रोड, फरीदकोट में जिला स्तरीय समारोह एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं विधायक गुरदित सिंह सेखों, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन गुरतेज सिंह खोसा और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुजुर्ग समाज का अभिन्न अंग और हमारी अनमोल धरोहर हैं। उनकी सेहत, सम्मान और भलाई सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
शिविर के दौरान आंखों, नाक-कान-गला, हड्डियों, त्वचा रोग और मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बुजुर्गों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की। इसके साथ ही जरूरतमंद बुजुर्गों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। बुजुर्गों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी सहायता संबंधी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि ऐसे शिविर बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी और बुजुर्गों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान और रिश्तों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विधायक गुरदित सिंह सेखों ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अनमोल धरोहर हैं और उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को नई तकनीक से जोड़ना समय की जरूरत है, ताकि वे बदलते दौर के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
इस मौके पर पूर्व सांसद साधु सिंह, मार्केट कमेटी फरीदकोट के चेयरमैन अमनदीप सिंह बाबा, जिला कार्यक्रम अधिकारी रतनदीप संधू, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अमनदीप सिंह संधू, चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी अमनदीप सोढ़ी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी खूब रंग जमाया। लोक गायक पाल रसीला तथा गायन जोड़ी कुलविंदर कमल एवं सपना कमल ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। अंतरराष्ट्रीय भंगड़ा कोच गुरचरण सिंह के नेतृत्व में भंगड़ा और आंगनवाड़ी केंद्रों की ओर से गिद्धा प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन जिला गाइडेंस काउंसलर जसबीर सिंह जस्सी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।