Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Two accused arrested in diesel petrol theft case stolen material worth Rs 4.45 lakh seized in Kondagaon
{"_id":"699810d68892c857ac0de79a","slug":"petrol-diesel-chori-bastar-news-c-1-1-noi1498-3972023-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव : डीजल-पेट्रोल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 4.45 लाख की चोरी सामाग्री जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव : डीजल-पेट्रोल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 4.45 लाख की चोरी सामाग्री जब्त
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:02 PM IST
Link Copied
कोंडागांव पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने डीजल-पेट्रोल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 4 लाख 45 हजार 228 रुपए मूल्य की मसरूका जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। 18 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बड़े उसरी स्थित सेठिया ढाबा में चोरी का डीजल-पेट्रोल जरकीनों में भरकर रखा गया है, जिसे बेचने की तैयारी की जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बड़े उसरी पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG27L9238 के पास दो व्यक्ति खड़े मिले। पूछताछ में एक ने अपना नाम सांतुराम कश्यप (निवासी नयापारा मर्दापाल) और दूसरे ने उमेश सेठिया (निवासी बड़े उसरी) बताया।
वाहन की तलाशी लेने पर 8 जरकीनों में कुल 368 लीटर डीजल-पेट्रोल मिला। वहीं ढाबा से 2 जरकीनों में 100 लीटर डीजल बरामद किया गया। इस तरह कुल 10 जरकीनों में 468 लीटर डीजल-पेट्रोल जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 45,228 रुपए बताई गई है। साथ ही 4 लाख रुपए कीमत का छोटा हाथी वाहन भी जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।