{"_id":"6a79e653dfdfc75d510feb45","slug":"video-sukhbir-badal-slams-arvind-kejriwal-and-cm-maan-in-punjab-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल की केजरीवाल को खुली चुनौती, पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर मुझसे करें बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल की केजरीवाल को खुली चुनौती, पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर मुझसे करें बहस
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में 10 से ज्यादा पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर खुली बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने सवाल किया कि बार-बार पेपर लीक होने के बावजदू किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नही की गई, जिसके कारण राज्य में दस लाख से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं।
छात्रों के धरने में आप पर गरजे
अकाली दल अध्यक्ष ने सरकारी राजिंदरा कॉलेज में आयोजित धरने को संबोधित किया। स्टूडेंटस ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसओआई) की अगुवाई में ‘भविष्य बचाओ मोर्चा’ के तहत मंत्री हरजोत सिंह बैंस और बलबीर सिंह के तुरंत इस्तीफे और पंजाब में पेपर लीक के दस मामलों की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।
आप को करूंगा बेकनाब: सुखबीर बादल
दिल्ली के छात्रों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने और यहां तक कि वहां धरने पर बैठने के लिए केजरवाल की निंदा करते हुए बादल ने उनसे पूछा,‘‘ क्या ये आपके बच्चे नहीं हैं? आप पंजाबी छात्रों को इस तरह से धोखा क्यों दे रहे हैं?’’ उन्होंने कहा,‘‘ उनके अधिकारों के लिए कौन लड़ेगा?’’ केजरीवाल को पंजाब में उनकी पंसद की यूनिवर्सिटी में खुली बहस करने की चुनौती देते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ मैं आपको और सीएम भगवंत मान को पूरी तरह से बेनकाब कर दूंगा।
मैं पंजाब के लोगों के सामने पर्दाफाश करूंगा कि आपने कैसे पेपर लीक किए। कैसे बाहरी लोगों को तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर नौकरियां दीं और पंजाबी नौजवानों को नजरअंदाज किया गया।
प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से 'हरजोत बैंस इस्तीफा दे’ के नारों के बीच सरदार बादल ने पेपर लीक की घटनाओं से इंकार करने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार की निंदा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।