{"_id":"698c991fdad6cb5fed0a41e0","slug":"video-shiva-vivah-on-february-15th-on-occasion-of-mahashivratri-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 15 फरवरी को शिव विवाह, लगेगा भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 15 फरवरी को शिव विवाह, लगेगा भंडारा
विश्व हिंदू संघ की ओर से आजाद दुर्गा भजन मंडली के सहयोग से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव विवाह का आयोजन 15 फरवरी रविवार को रात आठ बजे से शिव मंदिर गांव साहनी में किया जाएगा। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर कौशल बब्बी ने बताया कि इस कार्यक्रम में जंगम भोलेनाथ व माता पार्वती जी का विवाह रचाएंगे जबकि आजाद दुर्गा भजन मंडली की ओर से भोलेनाथ का गुणगान किया जाएगा। 15 फरवरी को ही दिन में विशाल भंडारा भी लगाया जाएगा। उन्होंने समूह शिव भक्तों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता, जिला प्रधान रमन नेहरा, शिव सेना अखंड भारत के चेयरमैन राजेश वर्मा, जतिंदर कौशल बब्बी, नरेश कुमार, शिव भारद्वाज, बलबीर सिंह बीरा, अवतार सिंह साबी, सोनू भारद्वाज, राजा साहनी, हरदियाल सिंह डाला और अरुण कुमार उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।