{"_id":"6b014b38f700356dd90e7ef4","slug":"video-search-at-faridkot-jail-mobile-phones-recovered-from-prisoners-and-undertrials-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट जेल में सात कैदियों और हवालातियों से 9 मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट जेल में सात कैदियों और हवालातियों से 9 मोबाइल फोन बरामद
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में तलाशी के दौरान जेल प्रशासन ने सात कैदियों व हवालातियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन में 8 टच स्क्रीन और एक कीपैड मोबाइल फोन शामिल है। इस मामले में जेल के सहायक अधीक्षक भिवम तेज सिंगला की शिकायत पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को भेजी शिकायत के अनुसार जेल कर्मियों ने मिलकर विभिन्न बैरकों की तलाशी ली गई थी। इस दौरान सात कैदियों व हवालातियों के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हुए। मामले में नामजद व्यक्तियों की पहचान हवालाती गुरप्रीत सिंह निवासी मोगा, कैदी अर्शदीप सिंह निवासी फिरोजपुर, हवालाती गगनदीप सिंह उर्फ गोरा निवासी श्री अमृतसर साहिब, हवालाती जगप्रीत सिंह निवासी मोगा, हवालाती हरजीत सिंह उर्फ मोटा निवासी मोगा, कैदी अर्शदीप सिंह निवासी बरनाला तथा हवालाती अमनदीप सिंह निवासी अबोहर के रूप में हुई है।
डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर सातों व्यक्तियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब नामजद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।