{"_id":"6b02729d0a625048ac005085","slug":"punjab-elections-bhagwant-mann-showcases-report-card-as-nayab-saini-challenges-aap-s-development-model-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले विकास मॉडल के वर्चस्व की जंग: रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच उतरे सीएम; सैनी ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले विकास मॉडल के वर्चस्व की जंग: रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच उतरे सीएम; सैनी ने सरकार को घेरा
Sun, 22 Nov 2026 10:44 AM IST
Sharukh Khan
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:44 AM IST
सार
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले विकास मॉडल के वर्चस्व की जंग है। भगवंत मान कामकाज का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच उतरे हैं। सैनी हरियाणा मॉडल की उपलब्धियां गिनाकर पंजाब सरकार को घेर रहे हैं। सुखबीर सिंह बादल पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल के विकास कार्यों को चुनावी आधार बना रहे हैं।
विज्ञापन
Punjab Elections
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब में इस बार नशा तस्करी और बिगड़ी कानून-व्यवस्था बड़े चुनावी मुद्दे बनेंगे लेकिन इसके अलावा सूबे को रंगला पंजाब बनाने के लिए सरकारों ने क्या किया और आगे का रोडमैप क्या है, इस पर भी मतदाताओं का पूरा फोकस रहेगा। इसी के मद्देनजर चुनाव से पहले पंजाब में विकास मॉडल के वर्चस्व की सियासी जंग शुरू हो गई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत सिंह मान, पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिअद नेता सुखबीर सिंह बादल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य योद्धा इस रण में उतरे हुए हैं। तीनों दलों के विकास के दावों और मॉडलों के बीच इस वक्त सियासी मुकाबला छिड़ा हुआ है। भगवंत सिंह मान पौने पांच साल की सरकार में करवाए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच हैं।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत सिंह मान, पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिअद नेता सुखबीर सिंह बादल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य योद्धा इस रण में उतरे हुए हैं। तीनों दलों के विकास के दावों और मॉडलों के बीच इस वक्त सियासी मुकाबला छिड़ा हुआ है। भगवंत सिंह मान पौने पांच साल की सरकार में करवाए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
लोक मिलनी सभाओं में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खास अंदाज में आप सरकार के विकास मॉडल की बात कर जनता से जुड़ने का प्रयास करते हैं। वे एक-एक विकास कार्य गिनवाते हुए अपनी सरकार की तुलना पिछली सरकारों से भी करते हैं, ताकि मतदाताओं को अपनी और पूर्ववर्ती सरकारों के कामकाज में अंतर समझा सकें।
विज्ञापन
भाजपा के पास फिलहाल पंजाब में सीएम मान के इस विकास मॉडल का कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। इसलिए पिछले करीब एक साल से पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हरियाणा मॉडल के साथ पंजाब में सक्रिय कर रखा है। इस दौरान सीएम सैनी पंजाब में करीब 105 जनसभाएं कर चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि पार्टी ने सैनी की जनसभाएं पंजाब के तीनों क्षेत्रों मालवा, माझा और दोआबा में रणनीतिक ढंग से आयोजित करवाई हैं।
हरियाणा ने कैसे की तरक्की?
इस दौरान सीएम सैनी पंजाब के मतदाताओं को यह समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि वर्ष 1966 में सूबे के पुनर्गठन के दौरान पंजाब से अलग होने के बाद सीमित संसाधनों के बावजूद हरियाणा ने किस तरह तरक्की की।
सैनी दावा करते हैं कि आज हरियाणा विभिन्न मामलों में पंजाब से काफी आगे है। सूत्र यह भी बताते हैं कि सीएम सैनी पंजाब के कई विरोधी दलों के नेताओं के संपर्क में भी हैं। उन्हें जल्द भाजपा में शामिल करवाने के लिए सैनी और संगठन के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी है।
'पंजाब नहीं गलेगी सैनी की दाल'
पंजाब में अपनी बढ़ती सक्रियता के संदर्भ में पूछने पर सीएम सैनी ने कहा, देखते जाइए, यह तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। इस पर आप के प्रदेश प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीएम सैनी को न तो हरियाणा के खराब हालात दिखाई दे रहे हैं और न ही उन्हें हरियाणावासियों की चिंता है। इसलिए वे अपना सूबा छोड़कर पंजाब में घूम रहे हैं मगर यहां उनकी दाल गलने वाली नहीं है।
वहीं, करीब 10 साल से सत्ता से बाहर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों को पंजाब बचाओ रैलियों के दौरान मतदाताओं के सामने रख रहे हैं। उनका दावा है कि सूबे में बड़े बादल जितना विकास कर गए, उससे आगे कोई सरकार नहीं बढ़ पाई।
