Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Retaining walls are being constructed along the banks of Farshi Khad on the Pathankot-Dalhousie Highway; this will reduce the risk of accidents during the rainy season.
{"_id":"6a895b3eb3c5c527590cf1e6","slug":"video-retaining-walls-are-being-constructed-along-the-banks-of-farshi-khad-on-the-pathankot-dalhousie-highway-this-will-reduce-the-risk-of-accidents-during-the-rainy-season-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट डलहौजी हाईवे में फर्शी खड्ड के किनारों पर बन रहे डंगे, बारिश में हादसों का खतरा होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट डलहौजी हाईवे में फर्शी खड्ड के किनारों पर बन रहे डंगे, बारिश में हादसों का खतरा होगा कम
पठानकोट-डलहौजी नेशनल हाईवे स्थित धारकलां ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली फर्षी खड्ड के किनारों पर संबंधित विभाग की ओर से डंगे बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बरसात की वजह से सड़क किनारे धंस भी चुके थे।
बारिश के मौसम में इस मार्ग पर पानी के बहाव और सड़क किनारों के कमजोर होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता था। ऐसे में हाईवे अथॉरिटी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारों को मजबूत करने का काम करवाया जा रहा है। बरसात के दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाला पानी सड़क के रास्ते फर्षी खड्ड में पहुंचता है। कई बार पानी का तेज बहाव सड़क पर आ जाने से यातायात प्रभावित होता रहा है। वहीं, सड़क किनारों पर पानी के कटाव के कारण वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना रहता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस क्षेत्र में पहले भी सड़क और खड्ड से जुड़े हादसे सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग की ओर से करीब एक महीने पहले डंगे बनाने का कार्य शुरू करवाया गया था। सड़क किनारों को पक्का और मजबूत करने के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। काम करने वाले कर्मियों के अनुसार आगामी 20 से 25 दिनों के भीतर यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि फर्षी खड्ड के आसपास सड़क किनारों को पक्के तौर पर मजबूत किया जाए, ताकि बारिश के दौरान पानी के बहाव से सड़क को होने वाले नुकसान को रोका जा सके और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। डंगे बनने के बाद बारिश के मौसम में सड़क के कटाव और पानी के कारण यातायात प्रभावित होने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।