फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Health Minister launches Ayurveda chatbot in Patiala

स्वास्थ्य मंत्री ने की आयुर्वेद चैटबॉट की शुरुआत: कहा- सरकारों ने नहीं ली विभाग की सुध, डॉक्टरों से की ये अपील

Wed, 23 Sep 2026 04:59 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 23 Sep 2026 04:59 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह बेहद अफसोस की बात थी कि आयुर्वेदिक विभाग का कोई सुध लेने वाला नहीं था। भगवंत मान सरकार अब विभाग का कायाकल्प कर रही है। 

विज्ञापन
Health Minister launches Ayurveda chatbot in Patiala
स्वास्थ्य मंत्री ने की आयुर्वेद चैटबॉट की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा भगवंत मान सरकार ने पिछली सरकारों द्वारा नजरअंदाज किए गए आयुर्वेद विभाग की सुध लेते हुए इसका कायाकल्प किया है। डॉ. बलबीर सिंह बुधवार को सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज, पटियाला में ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ थीम के तहत मनाए गए 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह बेहद अफसोस की बात थी कि आयुर्वेदिक विभाग का कोई सुध लेने वाला नहीं था। उन्होंने कहा कि वर्ष 1954 के बाद पहली बार भगवंत मान सरकार ने सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज, पटियाला में 23 नियमित अध्यापकों और प्रिंसिपल सहित गुरु रविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तथा विशेषज्ञ स्टाफ की नियुक्तियां की हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके अलावा 7.7 करोड़ रुपये की दवाइयां खरीदी गई हैं, 7 सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों की मरम्मत करवाई गई है और 10 करोड़ रुपये का एक और टेंडर लगाया गया है। डॉ. बलबीर सिंह ने आयुर्वेदिक चैटबॉट की शुरुआत करते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टरों से आह्वान किया कि वे पहले चरण में करीब 20 गांवों को गोद लेकर आयुर्वेदिक उपचार प्रणाली तथा अन्य चिकित्सा पद्धतियों से उपचार के संबंध में अध्ययन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिगड़ी जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन आयुर्वेद में मनुष्य के आहार को औषधि की तरह इस्तेमाल करते हुए गंभीर बीमारियों का जड़ से उपचार करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमारी प्राचीन एवं वैज्ञानिक चिकित्सा परंपरा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत गांव-गांव नवग्रह वाटिका बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


इस अवसर पर गुरु रविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. संजीव सूद, रजिस्ट्रार डॉ. संजीव गोयल, डायरेक्टर आयुर्वेद डॉ. रमन खन्ना, सीएम योगशाला के कोऑर्डिनेटर अमरेश कुमार एवं कमलेश मिश्रा, सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. चंद्र शेखर शर्मा, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहन लाल, कंट्रोलर परीक्षाएं डॉ. अंजू बाला, आयुर्वेद सलाहकार डॉ. राजीव मेहता तथा बड़ी संख्या में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी और छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed