{"_id":"6ad0838c87f812ba070dba26","slug":"video-punjab-bandh-has-a-widespread-impact-in-faridkot-sikh-organizations-stage-a-sit-in-and-hold-a-protest-march-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में पंजाब बंद का व्यापक असर, सिख संगठनों ने धरना देकर निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में पंजाब बंद का व्यापक असर, सिख संगठनों ने धरना देकर निकाला रोष मार्च
फरीदकोट में मानसा के परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद के आह्वान का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही शहर के बाजार और दुकानें बंद रहीं तथा सड़कों पर सामान्य दिनों के मुकाबले कम चहल पहल नजर आई। इस दौरान सिख संगठनों ने जुबली सिनेमा चौक में धरना देकर राज्य सरकार और नशा तस्करों के खिलाफ रोष जताया। बाद में कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष मार्च निकालकर दुकानदारों से बाजार बंद रखने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान किसान नेता शरणजीत सिंह सरां और पंथक नेता गुरसेवक सिंह भाणा ने कहा कि परमिंदर सिंह झोटा पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए आवाज उठा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार नशा खत्म करने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर नशे की समस्या पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।