{"_id":"6ac9c759f214a6487c02985f","slug":"video-police-apprehended-eight-youths-for-drug-use-near-the-de-addiction-center-at-the-civil-hospital-pathankot-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल पठानकोट में बने नशा छुड़ाओ केंद्र निकट नशा करने वाले 8 युवक पुलिस ने दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल पठानकोट में बने नशा छुड़ाओ केंद्र निकट नशा करने वाले 8 युवक पुलिस ने दबोचे
पठानकोट में नशा करने वाले युवकों की वायरल वीडियो और लोगों के रोष प्रदर्शन उपरांत पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 8 नशा करने वाले युवकों को सिविल अस्पताल के बाहर से हिरासत में लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिली थी कि सिविल अस्पताल पठानकोट में बने नशा छुड़ाओ केंद्र के बाहर कुछ युवक नशे का सेवन करते है और इसके बाद पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देते हुए करीब 8 नशा करने वाले युवकों को हिरासत में लेकर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि उक्त पुलिस कार्रवाई से पहले आसपास के लोगों ने चार युवकों की नशे में धुत्त और नशा करते समय की वीडियो भी बना जनतक की थी और लोगों ने इक्ठ्ठा होकर आप पार्टी की सरकार खिलाफ और जिला पुलिस प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की। लोगों के रोष प्रदर्शन के बाद पुलिस हरकत में आई और नशा करने वालों युवकों पर एक्शन लिया। लोगों का यह भी आरोप था कि आए दिन नशेड़ी नशा छुड़ाओ केंद्र के पास नशा करते देखे गए हैं। लेकिन, पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।