फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Four carjackers arrested Encounter with police in Palwal

चंडीगढ़ में कार लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार: पलवल में पुलिस से मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

Sat, 10 Oct 2026 01:07 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 10 Oct 2026 01:07 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी बरवाला क्षेत्र के रहने वाले हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर लूट की वारदात के अलावा उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
Four carjackers arrested Encounter with police in Palwal
पलवल में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के ठीक सामने दुकानदार से गन पॉइंट पर स्विफ्ट डिजायर कार लूटकर फरार हुए चार बदमाश हरियाणा के पलवल में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों का पीछा किया तो वे केएमपी एक्सप्रेसवे से उतरकर जंगल की ओर भागने लगे। करीब पांच किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने खेतों में चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी बरवाला क्षेत्र के रहने वाले हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर लूट की वारदात के अलावा उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध स्विफ्ट कार की सूचना पर शुरू हुआ पीछा
पलवल पुलिस के कंट्रोल रूम को केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक संदिग्ध स्विफ्ट कार के घूमने की सूचना मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच पलवल की टीम सक्रिय हुई। पुलिस के मुताबिक, कार सवार आरोपी केएमपी से उतरकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। पुलिस टीम ने संदिग्ध कार का पीछा शुरू कर दिया।

पुलिस को पीछे आता देख बदमाशों ने गदपुरी थाना क्षेत्र के पृथला गांव के पास छपरौला के जंगल की तरफ कार मोड़ दी। इसके बाद वे जंगल और खेतों की तरफ भागे। पुलिस ने करीब पांच किलोमीटर दूर खेतों में उनकी घेराबंदी कर ली। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी।

बरवाला से जुड़े हैं चारों आरोपी
पुलिस ने घायल बदमाशों की पहचान बरवाला के हाथी नगला निवासी लकी और मूल रूप से नेपाल के नौरंगढ़ निवासी रोशन आचार्य के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, दोनों वर्तमान में बरवाला में रह रहे थे। उनके खिलाफ पंजाब में एनडीपीएस और मारपीट समेत करीब छह मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

मौके से गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों की पहचान बरवाला निवासी सन्नी और खुशप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से छीनी थी कार
आरोपियों ने गुरुवार रात चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में बुड़ैल निवासी दुकानदार मोहन को निशाना बनाया था। मोहन सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने अंडे, ब्रेड और दूध की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि रात करीब 11:15 बजे वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सामान रख रहे थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे।

एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर मोहन को डराया, जबकि दूसरा कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। मोहन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोनों कार लेकर फरार हो गए। मोहन ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन अंधेरा होने के कारण आरोपी उनकी नजरों से ओझल हो गए।

बीट बॉक्स पर ताला लगा होने का लगाया था आरोप
वारदात के बाद मोहन ने पुलिस को बताया था कि लूट की घटना पुलिस बीट बॉक्स के ठीक सामने हुई, लेकिन वारदात के समय वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था और बीट बॉक्स पर ताला लगा हुआ था। इससे पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे।


वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। शुक्रवार देर रात लूटी गई कार जीरकपुर से बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी रहीं। अब पलवल में मुठभेड़ के बाद चारों आरोपियों की गिरफ्तारी से चंडीगढ़ की इस लूट की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने चंडीगढ़ में वारदात क्यों और किस योजना के तहत की थी तथा उनके साथ कोई और व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed