Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh-Punjab Big news today Driver in Mohali wins 12-crore lottery

Chd-Punjab Big News: ड्राइवर बना करोड़पति, 15 करोड़ की हेरोइन बरामद; डीएम मामले पर हाईकोर्ट सख्त

Tue, 17 Nov 2026 05:28 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Nov 2026 05:28 PM IST
सार


मोहाली में ड्राइवर की निकली 12 करोड़ की लॉटरी। अमृतसर में बरामद हुई 15 करोड़ी की हेरोइन। डीए मामले पर हाईकोर्ट सख्त। बठिंडा में पलटी चोरों की कार। पंजाब में बढ़ने लगी ठंड। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
 

विज्ञापन
Chandigarh-Punjab Big news today Driver in Mohali wins 12-crore lottery
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मोहाली में ड्राइवर की निकली 12 करोड़ की लॉटरी

विज्ञापन

पंजाब के मोहाली जिले के गांव हमायूंपुर में रहने वाले एक टिप्पर चालक की किस्मत ऐसी चमकी कि रातोंरात उसकी जिंदगी बदल गई। बलजिंदर सिंह ने 500 रुपये का दिवाली बंपर लॉटरी टिकट खरीदा था, जिस पर उन्हें 12 करोड़ रुपये का पहला इनाम मिला है। करोड़ों रुपये की लॉटरी निकलने की खबर मिलते ही बलजिंदर सिंह और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले बलजिंदर सिंह के लिए यह इनाम किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। पढ़ें पूरी खबर 

Trending Videos

अमृतसर में बरामद हुई 15 करोड़ी की हेरोइन
पंजाब के अमृतसर के तहत आने वाले अजनाला क्षेत्र में पुलिस की गश्त के दौरान एक युवक को बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होने के कारण रोका गया। बाइक गिरने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो उसमें तीन किलो हेरोइन, तीन पिस्टल, 90 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुईं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीए मामले पर हाईकोर्ट सख्त 
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुख्य सचिव के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने भले ही रोक लगा रखी है, लेकिन यह रोक डीए (महंगाई भत्ता) मामले में हाईकोर्ट के आदेशों पर लागू नहीं होती। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को डीए जारी करने की योजना को लेकर अगली सुनवाई पर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

बठिंडा में पलटी चोरों की कार 
बठिंडा जिले के संगत मंडी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे पांच आरोपियों की कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। इस हादसे के बाद कार सवार दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे, जबकि तीन को आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने पकड़ लिया। तीनों आरोपियों को मामूली चोटें भी आई हैं। पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब में बढ़ने लगी ठंड
पंजाब में अब सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में घनी धुंध पड़ने की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से 20 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर घनी धुंध पड़ सकती है। इसका प्रभाव खासकर रात और सुबह के समय अधिक रहेगा। अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed