{"_id":"6af80b858b233017a70d52b3","slug":"video-moga-police-on-alert-as-elections-approach-security-stepped-up-in-the-city-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"चुनाव नजदीक आते ही मोगा पुलिस अलर्ट, शहर में सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव नजदीक आते ही मोगा पुलिस अलर्ट, शहर में सुरक्षा बढ़ाई
मोगा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से मोगा पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी के तहत शहर के मुख्य चौकों पर पुलिस की ओर से विशेष नाकाबंदी की जा रही है। मुख्य चौक पर नाका लगाकर वहां से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस कर्मचारी आने-जाने वाले वाहन चालकों से पूछताछ करने के साथ वाहनों की तलाशी भी ले रहे हैं।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और शहर में शांति का माहौल कायम रखना है। पुलिस की ओर से सुरक्षा जांच अभियान लगातार जारी रखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।