{"_id":"6ac0f07cb7558221f10a58fc","slug":"video-moga-mla-dr-amandeep-kaur-arora-distributed-grant-cheques-for-development-works-in-several-villages-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कई गांवों में विकास कार्यों के लिए बांटे ग्रांट के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कई गांवों में विकास कार्यों के लिए बांटे ग्रांट के चेक
मोगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा की ओर से आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्य करवाने के लिए पंचायतों को ग्रांट के चेक वितरित किए गए। इस दौरान गांवों में इंटरलॉकिंग सड़कें, खेल मैदान, बस स्टैंड सहित अन्य विकास कार्य करवाने के लिए राशि दी गई। इस मौके पर मोगा के गांव डगरू में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर करीब 25 से 30 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।
वहीं, गांव की महिलाओं ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर ‘मावा धिया सम्मान राशि’ के संबंध में मैसेज आए हैं। महिलाओं के अनुसार, इससे पहले भी उनके खातों में एक बार राशि पहुंच चुकी है। गांववासियों ने कहा कि गांवों में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और इससे गांवों की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।