Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Inspection of shops and street carts to ensure the availability of dye-free food products to the people of Ferozepur district.
{"_id":"6acdb1787ffefd5bca0588fe","slug":"video-inspection-of-shops-and-street-carts-to-ensure-the-availability-of-dye-free-food-products-to-the-people-of-ferozepur-district-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर जिले के लोगों को रंगमुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए दुकानों और रेहड़ियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर जिले के लोगों को रंगमुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए दुकानों और रेहड़ियों की जांच
फिरोजपुर जिले के लोगों को केमिकल रंगों से मुक्त और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीरा विधानसभा क्षेत्र के मल्लांवाला ब्लॉक में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने खानपान की दुकानों और रेहड़ियों की जांच की।
इस दौरान उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की और दुकानदारों को साफ-सुथरा एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। खाद्य पदार्थों में घटिया पनीर का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा और मिठाइयों की भी जांच की जाएगी।
जांच के दौरान कई दुकानदारों के पास खाद्य सुरक्षा संबंधी लाइसेंस नहीं पाए गए। ऐसे दुकानदारों को जल्द लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने दुकानदारों को नियमों का पालन करने और खाद्य पदार्थों में अनावश्यक केमिकल रंगों का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।