{"_id":"6aabca68ad359f03f60db200","slug":"video-house-damaged-by-lightning-strike-in-kapurthala-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में घर पर गिरी बिजली, हुआ लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में घर पर गिरी बिजली, हुआ लाखों रुपये का नुकसान
कपूरथला के प्रीत नगर क्षेत्र में देर रात बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से कई घरों में लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल सामान का नुकसान हो गया। वहीं, बिजली गिरने के कारण सात घरों के लाखों रुपए के नुकसान के साथ-साथ वार्ड नंबर 36 के पार्षद की घर की दीवारों में दरारें पड़ गईं और दीवारें तक फट गईं। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
प्रीत नगर निवासी पीड़ित अमृत और वार्ड नंबर 36 के कांग्रेसी पार्षद गुरपाल सिंह बिल्ला ने बताया कि देर रात करीब 2:30 बजे अचानक तेज बिजली की गड़गड़ाहट हुई। धमाका इतना जोरदार था कि ऐसा लगा जैसे कोई बम गिरा हो। इसके बाद उनके घर की दीवारों में दरारें पड़ गईं। और कई जगह दीवारे फट गई।
पीड़ितों के अनुसार, आसमानी बिजली गिरने से आसपास के करीब 7 घरों में इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल सामान जल गया। इनमें एसी, एलईडी टीवी, फ्रिज, टुल्लू पंप की मोटर सहित कई अन्य घरेलू उपकरण शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आसमानी आपदा के कारण हुए नुकसान का जायजा लेकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।