{"_id":"6ae47b7d35a927c28704b94b","slug":"man-beaten-to-death-in-jaito-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाती को लेने गए बुजुर्ग की पीटकर हत्या: बेटी के विवाद के बाद गया था ससुराल, दामाद ने हमला कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाती को लेने गए बुजुर्ग की पीटकर हत्या: बेटी के विवाद के बाद गया था ससुराल, दामाद ने हमला कर मार डाला
Fri, 30 Oct 2026 04:42 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: Nivedita
Updated Fri, 30 Oct 2026 04:42 PM IST
सार
पप्पू सिंह अपने पिता किरपाल सिंह के साथ बहन के बेटे सहज नूर को लेने दोबारा रामेआणा पहुंचा। इसी दौरान बच्चे को उनके साथ भेजने की बात पर प्रकाश सिंह के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रकाश सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य साथियों को बुलाकर पप्पू सिंह तथा उसके पिता पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
बेटी के वैवाहिक विवाद में परिवार के बीच सुलह करवाने और उसके बच्चे को लेने पहुंचे एक पिता की मारपीट के दौरान मौत हो गई। घटना जैतो के गांव रामेआणा की है, जहां बच्चे को साथ ले जाने की बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस को दिए बयान के अनुसार, मुक्तसर के गांव दोदा निवासी पप्पू सिंह की बहन जसप्रीत कौर ने करीब छह साल पहले गांव रामेआणा के प्रकाश सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि 27 अक्तूबर को जसप्रीत कौर ने फोन कर अपने पति प्रकाश सिंह और जेठ जगजीत सिंह द्वारा मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकियां देने की शिकायत की थी।
इसके बाद पप्पू सिंह अपने पिता किरपाल सिंह और दोस्त रछपाल सिंह के साथ रामेआणा पहुंचा और बहन व उसकी बेटी को अपने गांव ले आया। शिकायत के मुताबिक, अगले दिन 28 अक्तूबर को पप्पू सिंह अपने पिता किरपाल सिंह के साथ बहन के बेटे सहज नूर को लेने दोबारा रामेआणा पहुंचा। इसी दौरान बच्चे को उनके साथ भेजने की बात पर प्रकाश सिंह के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रकाश सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य साथियों को बुलाकर पप्पू सिंह तथा उसके पिता पर हमला कर दिया। इस मारपीट में किरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल कोटकपूरा ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डीएसपी जैतो इकबाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर थाना जैतो में प्रकाश सिंह, उसके भाई जगजीत सिंह, मां छिंदर कौर, भाभी कुलदीप कौर और सुखपाल उर्फ पाला सिंह समेत 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।