{"_id":"6aa7ed59ff2f446fcd065be3","slug":"video-grenade-attack-at-jalalabad-city-police-station-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद सिटी थाने में ग्रेनेड हमला, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद सिटी थाने में ग्रेनेड हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
फाजिल्का पुलिस ने थाना सिटी जलालाबाद में हुए ग्रेनेड हमले के मामले को ट्रेस करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीआईजी फिरोजपुर रेंज सनेहदीप शर्मा और जिला पुलिस प्रमुख गगन अजीत सिंह ने दी।
देर रात को हुआ था जोरदार धमाका
जानकारी के अनुसार, 12-13 सितंबर की दरमियानी रात को थाना सिटी जलालाबाद के अंदर देर रात करीब दो बजे धमाका हुआ था जिसमें थाने के अंदर खड़े पुराने वाहनों के शीशे टूटे हुए मिले थे। इसके अलावा वाहनों में किसी नुकीली वस्तु से किए गए छेद भी पाए गए थे। इस घटना के बाद थाना परिसर के उक्त क्षेत्र में धमाका होने की आशंका जताई गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी जलालाबाद में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान कप्तान पुलिस इन्वेस्टिगेशन फाजिल्का सतिंदर कुमार और डीएसपी लवदीप सिंह की निगरानी में सीआईए फाजिल्का के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार तथा थाना सिटी जलालाबाद के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया।
टीमों ने टेक्निकल सपोर्ट यूनिट की सहायता से मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारा राम सिंह वाला, थाना सदर जलालाबाद निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह, थाना सदर जलालाबाद निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। वहीं, घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी पता लगाया जा रहा है। फाजिल्का पुलिस ने स्पष्ट किया कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, पुलिस अधिकारी ने इस घटना में पाकिस्तान से तार जुड़े होने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।