{"_id":"6983490496125f69c60bf3aa","slug":"video-free-ayurvedic-and-homeopathic-medical-camp-in-phagwara-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक इलाज के लिए मुफ्त मेडिकल कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक इलाज के लिए मुफ्त मेडिकल कैंप
फगवाड़ा के खेड़ा रोड पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अफसर डॉ. कुसुम गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य केंद्र सिविल अस्पताल फगवाड़ा की ओर से आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक इलाज के लिए मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन डा. कुसुम गुप्ता ने औपचारिक रिबन काटकर किया। कैंप के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा कुल 770 मरीजों की जांच की गई। इनमें 436 मरीजों की जांच आयुर्वेदिक विशेषज्ञों द्वारा तथा 334 मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच होम्योपैथिक मेडिकल टीम द्वारा की गई। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गईं। कैंप में बुखार, खांसी, पेट के रोग, स्त्री रोग, बीपी, शुगर जैसी बीमारियों का उपचार किया गया तथा जरूरतमंदों को आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाइयों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।